फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फैसले से वकीलों के आश्रितों को राहत

Sun, 01 Dec 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में बार एसोसिएशन द्वारा वकीलों के निधन पर उनके आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ा दी गई है। इसे 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए

इसके अलावा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए अब अनुभव वर्ष दस से बढ़ाकर 15 वर्ष कर दिए गए हैं। एक और आमसभा के बाद इन बिंदुओं पर संविधान का ड्राफ्ट संशोधित किया जाएगा।

चुनाव खर्च कम करने पर सहमति
शुक्रवार को कार्यकारिणी के संशोधन प्रस्ताव पर पर बुलाई गई आमसभा में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों की सदस्यता शुल्क दस हजार रुपए की गई है। आमसभा में वकीलों ने चुनाव खर्च कम करने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन


पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति

निर्णय हुआ कि प्रत्याशी वोटरों के घर जाकर संपर्क कर सकेंगे, लेकिन चुनाव के दौरान कोई समारोह नहीं किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने वकीलों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दो लाख करने की मांग की, जिस पर एक लाख रुपए में सहमति बनी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, नरेश मित्तल, भानू आदि मौजूद रहे।

चुनाव के लिए अनिवार्य अनुभव
पद - वर्तमान - प्रस्तावित
प्रधान - 10 - 15
उप प्रधान - 07 - 12
सचिव - 05 - 10
सहसचिव - 03 - 07
ऑडिटर - 05 - 07
लाइब्रेरियन - 05 - 07

एसोसिएशन का नया सदस्य बनने के लिए अब छह माह का समय रखने का प्रस्ताव है। सदस्यता के लिए दस साल से अधिक अनुभव वाले किसी भी वरिष्ठ सदस्य से अनुभव प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

- रघुवीर सिंह कठैत, सचिव बार एसोसिएशन

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें