फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाई को फंसाने के लिए गढ़ी थी लाखों की चोरी की झूठी कहानी, किसी को नहीं लगी भनक

Wed, 06 Sep 2023 10:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कारोबारी ने पुलिस से पांच लाख की नकदी और लाखों की ज्वेलरी चोरी होने की बात कही थी। शुरू से ही चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, लेकिन कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। कारोबारी ने पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई पर चोरी का शक जाहिर किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार को लाइन जीवनगढ़ के आदर्श कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी जितेंद्र कुमार चौधरी ने अपने भाई को फंसाने के लिए घर में लाखों की चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस सराफा कारोबारी के खिलाफ झूठी सूचना दर्ज करवाने के तहत कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कारोबारी ने पांच लाख की नकदी और लाखों की ज्वेलरी चोरी होने की बात कही थी। घर में बेहोश मिली उसकी 14 वर्षीय भांजी नीशू ने पुलिस को बताया था कि तीन लोगों ने घर में घुसकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और चोरी को अंजाम दिया।

विवेचना अधिकारी अर्जुन गुसाई ने बताया कि शुरू से ही चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, लेकिन कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। कारोबारी ने पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई पर चोरी का शक जाहिर किया था। भाई पर तबाह करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी ने बताया कि जब भांजी से अकेले में पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि मामा के कहने पर उसने बेहोश होने का नाटक किया। चोरी होने की बात कही। वहीं कारोबारी के कर्मचारी दिल कुमार ने पूछताछ में बताया कि कारोबारी उससे पुलिस के सामने यह बात कहने को कहा था कि चोरी हुए पांच लाख रुपये उसने ही ज्वेलरी के ऑर्डर के कारोबारी को लाकर दिए थे।

रिश्तेदारों को नहीं थी इस षडयंत्र की भनक

कारोबारी ने भाई से बर्बाद करने की धमकी मिलने और किसी अनहोनी की आशंका होने की बात बताकर हरिद्वार में रहने वाले दो रिश्तेदारों को अपने यहां बुलाया हुआ था। रविवार को ही कारोबारी उन्हें बस में बैठाने के लिए हरबर्टपुर गया। विवेचना अधिकारी ने बताया कि रिश्तेदारों को इसकी कोई भनक नहीं थी कारोबारी ने उन्हें षड़यंत्र का हिस्सा बनाने के लिए बहाने से घर पर बुलाया था।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: अब ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज नहीं चलेंगे, ड्रेस कोड का पालन करना होगा जरूरी


जांच में लाखों की चोरी की वारदात झूठी निकली। झूठी सूचना देने पर कारोबारी के खिलाफ धारा 182 के तहत कोर्ट से अनुमति लेकर परिवाद की कार्रवाई की जाएगी। -भाष्कर शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें