फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल में एडमीशन को देहरादून आई लैंसडौन की छात्रा लापता 

Sat, 05 May 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लापता
विज्ञापन

आर्मी स्कूल में एडमीशन के लिए पहुंची छात्रा अचानक गायब हो गई। छात्रा बाथरूम जाने को कहकर निकली थी। हॉस्टल इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया मामला छात्रा के माहौल में एडजस्ट न होने का बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थाना इंचार्ज दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि लैंसडौन पौड़ी गढ़वाल निवासी सतीश गिरी ने अपनी 14 वर्षीय बेटी सृष्टि गिरी का एडमीशन क्लेमेंटटाउन आर्मी स्कूल में कराया था। गिरी शुक्रवार को सृष्टि को वार मेमोरियल ब्वायज एंड गर्ल्स हॉस्टल में छोड़कर चले गए थे। वहां से  सृष्टि समेत कुल 19 बच्चों को लेकर आर्मी वाहन आर्मी स्कूल क्लेमेंटटाउन पहुंचा। शनिवार को सृष्टि का आर्मी स्कूल में पहला दिन था और उसे फीस जमा करनी थी। वह रिसेप्शन पर फीस आदि जमा करने को लेकर बात ही कर रही थी कि अचानक उसने बाथरूम जाने को कहा।

इस पर स्कूल की एक महिला कर्मचारी उसे बाथरूम सेक्शन में लेकर गई और वहां से वापस आ गई। कुछ देर बाद जब सृष्टि नहीं आई तो महिला कर्मचारी देखने के लिए बाथरूम सेक्शन की तरफ गई। वहां उसने देखा कि बाथरूम का दरवाजा खुला था और सृष्टि वहां नहीं थी। इस पर आर्मी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सृष्टि की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हॉस्टल के इंचार्ज सोहन सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि उसके साथी छात्रों से पूछताछ करने पर पता चला है कि सृष्टि देहरादून के माहौल में अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पा रही थी। इसी के चलते वह बिना बताए कहीं चली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें