फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी रोड पर आई चट्टान, आवागमन ठप

Sat, 25 Jul 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी रोड पर शुक्रवार रात भूस्खलन होने से चट्टान सड़क पर आ गई। जिससे आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


कुल्हाल गांव के पास सुरक्षा दीवार और सड़क टूटने से अभी मसूरी जाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन सामान्य नहीं हो पाया था कि शुक्रवार रात भूस्खलन के कारण भट्टा गांव के पास पहाड़ से गिरी बड़ी चट्टान, बोल्डर और मलबे ने सारे रास्ते को पूरी तरह ठप कर दिया।

इस कारण बाइक और हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन भी नहीं हो पाया। रास्ता बंद होने के कारण मसूरी से आने वाले और जाने वाले वाहन फंस गए हैं। घटना की सूचना पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटाना शुरू कर दिया है। शनिवार तक रास्ता छोटे वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र शाह ने बताया कि झील और भट्टा गांव के बीच शुक्रवार रात साढ़े आठ और पौने नौ बजे के बीच भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से बड़ी चट्टान के साथ बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। तकरीबन 20 मीटर रोड को मलबे ने ढंक लिया है।

इस कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। शाह ने बताया कि मौके पर दो जेसीबी और कर्मचारियों की टीमें लगा दी हैं। तीन-चार घंटे में रास्ता इतना साफ कर दिया जाएगा कि बाइक और कार निकल सकें।

फंसे पर्यटक
मसूरी रोड के बाधित होने के कारण मसूरी से आने वाले और जाने वाले पर्यटक फंस गए हैं। लोगों ने बताया कि भूस्खलन के कारण करीब 35 वाहन फंसे हैं। इनमें 20 वाहन मसूरी से देहरादून आ रहे थे और पर्यटकों के 15 वाहन मसूरी जा रहे थे।
विज्ञापन


शाह ने बताया कि सड़क के एक तरफ मलबा हटाकर इन्हें निकाल दिया जाएगा। अगर सड़क कहीं टूट गई होगी तो उसे शनिवार को बनवाया जाएगा। इधर, कुल्हाल गांव के सामने टूटी सड़क का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन में इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें