फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

Fri, 24 Jul 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से सिरोहबगड़ में बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे करीब साढ़े सात घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे खुला।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ खड़े बड़े वाहनों (ट्रक व बसों) को दस-दस के समूह में छोड़ा गया। मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे से छोटे वाहनों को खांकरा-खेड़ाखाल मार्ग से संचालित किया गया गया।

गुरुवार रात हुई तेज बारिश से सिरोहबगड़ में हाईवे तड़के से ही बंद था। लोनिवि निर्माण खंड राजमार्ग डिवीजन ने मशीनों की मदद से साढ़े आठ बजे पर राजमार्ग को खोला, लेकिन आधा घंटे बाद प्रात: 9 बजे पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से राजमार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन


मलबा व पत्थर हटाने का काम शुक्रवार करीब साढ़े चार बजे तक चला। उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। राजमार्ग के बंद होने से देहरादून से बागेश्वर, द्वारहाट, गोपेश्वर-मंडल, नौटी सहित अन्य स्थानों के लिए संचालित परिवहन निगम की बसों की टाइमिंग भी प्रभावित हो गई है।

दूसरी तरफ जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग स्थानों से श्रीनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार के संचालित बसें का समय चक्र भी बिगड़ गया है।

सिरोहबगड़ में राजमार्ग को खोलने के लिए तीन मशीनें लगाई गई हैं। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे व पत्थरों के कारण कार्य में दिक्कत आ रही है। प्रयास किया जा रहा है कि राजमार्ग पर यातायाता जल्द से जल्द बहाल हो।
- प्रवीन कुमार, ईई लोनिवि निर्माण खंड राजमार्ग रुद्रप्रयाग

सिरोबगड़ बंद, पुलिस मुस्तैद
बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस  तैनात रही। जाम में फंसे वाहनों को तरीके से कतारबद्ध ढंग से लगाया। कुछ वाहनों को खिर्सू खेड़ाखाल मोटर से निकाला। इस दौरान कोतवाल उत्तम सिंह, कलियासौड़ चौकी प्रभारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

118 श्रद्धालु केदारधाम रवाना, 209 ने किए दर्शन
गुनगुनी धूप और सुहावने मौसम के बीच शुक्रवार को गौरीकुंड से 118 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान निम, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान भी शामिल थे। शुक्रवार को तड़के से मौसम के ठीक होने पर के कारण प्रशासन ने सोनप्रयाग से पैदल यात्रा प्रात: 7 बजे से शुरू कर दी थी।

यहां से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए रवाना किया जाता रहा। गौरीकुंड में पहुंचने के बाद प्रशासन व पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुरक्षा दल के साथ उन्हें धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान छौड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में यात्रियों को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सुरक्षा दल ने सुरक्षित आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


केदारनाथ में 209 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। दर्शन करने वालों में 25 श्रद्धालु हेलीकाप्टर से धाम पहुंचने वाले भी हैं। दर्शन करने वालों में अधिकांश गुरुवार रात को धाम में ही रुके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें