गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पापड़गाड (भटवाड़ी) के पास भू-धंसाव होने से अवरुद्ध है। बीआरओ द्वारा मार्ग को सुचारू करने का कार्य जारी है। वहीं पुलिस द्वारा यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया गया है।
बीते बुधवार देर रात जिले में हुई मूसलाधार बारिश से भटवाड़ी में चड़ेथी और पापड़गाड के बीच गंगोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्से पर भू-धंसाव होने से करीब पांच घंटे आवाजाही बंद रही। बीआरओ ने सड़क के गड्ढों को भरकर आवाजाही सुचारू करवाई। वहीं दूसरी ओर संगलाई के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब सात घंटे आवाजाही बंद होने से जाम लग गया।