फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की इन 18 शिक्षिकाओं पर लटकी निलंबन की तलवार

Sat, 19 Sep 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय तबादलों से दून पहुंची 18 शिक्षिकाओं पर अब निलंबन की तलवार लटक रही है। शिक्षा निदेशक ने शनिवार (आज) शाम तक उनके कार्यभार ग्रहण न करने पर जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून को उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अंतर्जनपदीय तबादलों से दून पहुंची शिक्षिकाएं पहले स्कूलों में तैनाती न मिलने से नाराज थीं, लेकिन अब तैनाती मिली तो वह दूरदराज के स्कूलों में जाने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को 18 शिक्षिकाएं बगैर अनुमति के अपनी तैनाती को लेकर शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से मिलने पहुंची गई।

शनिवार तक नहीं पहुंची स्कूल तो कार्रवाई
शिक्षा निदेशक ने जब शिक्षिकाओं से उनसे मिलने का अनुमति पत्र मांगा तो शिक्षिकाओं के पास इसकी अनुमति नहीं थी। शिक्षा निदेशक ने कहा कि इन शिक्षिकाओं के दुर्गम स्कूलों में तबादले किए गए हैं, लेकिन वे दुर्गम में जाने को तैयार नहीं हैं। इनके द्वारा स्थानांतरण आदेश भी प्राप्त नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि शनिवार शाम तक ये सभी शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंची तो इन्हें निलंबित किया जाए।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
अंजू जोशी, कमला खरेड़ा, रुकसाना, सरला कोठारी, कविता त्रिवेदी, रंजना नेगी, शिल्पी नौडियाल, राजेश्वरी असवाल, अनीता चौहान, निशा किशवान, संगीता थपलियाल, सरोजनी भट्ट, शोभा, शम्मी भारद्वाज, बवीता पाल, ज्ञानदेई, हसीना जैदी व रेखा देवी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें