फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एआई विद्यासेतु हैकाथॉन में केवि रायपुर और केवि चकेरी कानपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आईएमए में आयोजित हुई एआई विद्यासेतु हैकाथॉन में सीनियर वर्ग में केवि रायपुर देहरादून और जूनियर वर्ग में केवि चकेरी कानपुर प्रथम रहे। इस अवसर पर बच्चों ने बच्चों के डिजिटलीकरण पर आधारित गीत, नाटक और नृत्यों की प्रस्तुति भी हुई। इसके बाद सभी वर्गों में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से आए केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न नवाचार किए। इस दौरान फीडबैक सत्र भी आयोजित हुआ जिसमें केंद्रीय विद्यालय लखनऊ कैंट की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने आयोजन की भव्यता और विद्यालय की साफ सफाई व वातावरण की तारीफ की। इस अवसर पर उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन डॉ. सुकृति रैवानी, केवि आईएमए प्राचार्य मामचंद, उप प्रचार्य रमेश चंद, मुख्य अध्यापक सरोज कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विजेता टीमें (जूनियर वर्ग):
प्रथम स्थान: केवि नंबर 01, एएफएस चकेरी, कानपुर।

द्वितीय स्थान: केवि नंबर 01, एएफएस, गोरखपुर, वाराणसी।
तृतीय स्थान: केवि गोमती नगर, द्वितीय पाली, लखनऊ।

सीनियर वर्ग में
प्रथम स्थान: केवि ओएफडी रायपुर, देहरादून।
द्वितीय स्थान: केवि एसएसजी, सीआईएसएफ, सूरजपुर।
तृतीय स्थान: केवि, उत्तरकाशी, देहरादून।

क्वालिफाइड टीमें
जूनियर वर्ग: केवि गोमती नगर शिफ्ट-01 (लखनऊ), केवि टाटानगर (रांची), केवि दुमका (रांची)।
सीनियर वर्ग: केवि बबीना कैंट (आगरा), केवि सिद्धार्थ नगर, केवि लखनऊ कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें