फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वकीलों के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगीः सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन देहरादून की हड़ताल स्थगित होने के बाद जिला अदालत में मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में सरकारी आश्वासन से असंतुष्ट वकील धरनास्थल पर डटे रहे। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने धरनास्थल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन स्पीकर के जरिये बात की, जिसे सभी वकीलों ने सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वकीलों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जिन मांगों पर सहमति हुई है, उन पर सरकार वादे के मुताबिक काम करेगी, जिन पर सहमति नहीं बनी है उसको भी पूरा करेंगे, उस पर आगे की बातचीत और कार्यवाही मिलकर करेंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि वह खुद फिर से वकीलों के बीच आने को तैयार हैं, लेकिन अब अनुरोध है कि हड़ताल खत्म कर दें। वकीलों का धरना बुधवार को भी जारी रखने की बात कही गई, जहां आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। धरना स्थल पर बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बृहस्पतिवार को आम सभा बुलाने की घोषणा की, जिसमें बार एसोसिएशन के सचिव, उपाध्यक्ष, ऑडिटर और सेवन प्लस सदस्य के इस्तीफे पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें