रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ के चेयरमैन केपी सिंह की पोती और बिड़ला परिवार की शोभना भरतिया के बेटे की शादी में शिरकत करने देश दुनिया से जानी मानी हस्तियां मसूरी पहुंच गई हैं। हाई प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिनभर वीवीआईपीज के आने का सिलसिला लगा रहा।
वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और औद्योगिक घरानों के अलावा फिल्मी हस्तियां में शामिल होने के पहुंचे है। शादी के आयोजन स्थल लिंडेल इस्टेट के साथ वहां तक पहुंचने वाले सड़क मार्गों को लाइटिंग से जगमगा दिया गया है। शाम सात बजे मेंहदी की रस्म से समारोह शुरू हुआ।
देश के दो बड़े औद्योगिक घरानों के बीच होने के समारोह के लिए नगर के तमाम स्टार होटल नेताओं और अभिनेताओं से गुलजार रहे। दिन में जौलीग्रांट हेलीपैड से करीब 177 कारों का काफिला मसूरी पहुंचा। जिनमें देश के औद्योगिक घरानों के लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों के बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं।
मेहमानों को लाने के लिए लगे रहे हेलीकॉप्टर
शादी के लिए चार हेलीपैड बनाए गए।
- फोटो : AmarUjala
सुबह से लेकर शाम तक हाथीपांव, कैंपटी रोड पर वीवीआईपी वाहनों दौड़ते रहे। लिंडेल इस्टेट में मेहमानों के खास इंतजाम किए गए थे। शादी में शिरक्त करने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अमर सिंह, आनंद शर्मा, प्रफुल्ल पटेल समेत मीडिया हाउस और औद्योगिक घरानों की हस्तियां मसूरी पहुंची।
मेजबानों में दोनों घरानों की हस्तियां सीके बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन सीके बिड़ला, जुबलियंट भरतिया ग्रुप के चेयरमैन हरीश भरतिया आदि रहे।
संभावना जताई जा रही है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अंबानी ग्रुप के सीईओ अनिल अंबानी भी सपिरवार शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। मेहमानों को आने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए जौलीग्रांट इवाई अड्डे के साथ ही छोटे हेलीकाप्टर के लिए तीन-चार हेलीपैड बनाए गए हैं। जबकि कई वीवीआईपी हेलीकाप्टर से सीधे होटलों तक पहुंचाए गए।
शाम सात बजे शुरू हुआ समारोह, मौजूद रहे वीवीआईपी
शादी में वीवीआईपी मेहमान पहुंचे।
- फोटो : AmarUjala
लिंडेल इस्टेट में शाम को मुख्य समारोह सात बजे शाम से शुरू हुआ। बताया जाता है कि आज शाम को मेहंदी कर रस्म हुई। दोनो की परिवारों की और से लिंडेल इस्टेट डीएलएफ में संयुक्त रूप से कार्यक्रम हुआ। शाम ढलते ही हाथीपांव के जंगल रोशनी से नहा गए। शादी में आए मेहमानों ने पहाड़ की रानी हुस्न को करीब से निहारा। रोशनी की चमक से पर्वतश्रखंलाओं की छटा का नयनाभिराम दृश्य देखते ही बन रहा था।
वीवीआईपी मेहमानों की सूची
वीवीआईपी शादी में आने वाले मेहमानों की सूची में रेल मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री रुद्रप्रताप रुड्डी, हीरो मोटो कार्पस के चेयरमैन पवन मुंजाल, भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन और सीआई सुनील मित्तल, आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा, सोलिसिटर जनरल आफ इंडिया हरीश सालवे, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रेयान करनजावाला, अटॉर्नी जनरल मुकल रोहतगी, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यत दवे, सिंघानिया ग्रुप के एमडी विक्रम सिंघानिया और हर्षपति सिंघानिया, सालगांवकर ग्रुप के एमडी राज सालगांवकर, श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन अजय श्रीराम, मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान, सांसद नरेश गुजराल, मैक्स ग्रुप के चेयरमैन अनलजीत सिंह, सांसद एनके सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद पिनाकी मिश्रा, रंजन भट्टाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता आदि शामिल हैं।
विदेशी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का है आयोजन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मेहमानों को लाने के खास इंतजाम किए गए थे।
- फोटो : AmarUjala
हाई प्रोफाइल शादी के लिए एक विदेशी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हायर किया गया है। नगर के पांच तारा होटल जेपी रेसीडेंसी मेनर, जे डब्लू मेरिएट, सवाय फार्चून, सवाय ग्रेस के साथ ही नगर के दर्जनों होटल बुक करा दिए गए थे। लाइट एंड साउंड इंस्ट्रयूमेंट में हैदरादबाद, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली से लाए गए। मेहमानों के आने-जाने के लिए सैकड़ों कारें लगाई गई।
हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हुआ क्षेत्र
समारोह में पहुंचने वाले वीवीआईपीज को देखते हुए लिंडेल इस्टेट तक के आस पास का बड़ा क्षेत्र हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रखे गए। समारोह स्थल तक आने जाने वाली हस्तियों के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ उत्तराखंड पुलिस भी मुस्तैद रही।