फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी: अब कोटद्वार से आनंद विहार तक चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Sun, 17 Sep 2023 05:24 PM IST
रेनू सकलानी चंद्रमोहन शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी। ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी तैयार कर ली है। इसके लिए जरूरी संसाधनों पर मंथन चल रहा है। यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस की भरपाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए एक नई रेल सेवा की सौगात मिलने वाली है। रेल मंत्रालय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की मांग स्वीकार कर लिया है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी।

विज्ञापन


रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी तैयार कर ली है। इसके लिए जरूरी संसाधनों पर मंथन चल रहा है। यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस की भरपाई करेगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी।

जबकि आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से यह ट्रेन रात्रि 11:50 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने का प्रस्तावित समय तड़के 02:55 बजे रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लिए दूसरी सीधी ट्रेन

भाजपा नेता विपिन कैंथोला ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से मसूरी एक्सप्रेस की कमी पूरी हो जाएगी और कोटद्वार को दिल्ली के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी। इसके लिए अगस्त अंतिम सप्ताह में कोटद्वार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिला था। उनकी ओर से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। यह ट्रेन गढ़वाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात होगी।

संभावित सूची में रखा गया है संचालन

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी इस ट्रेन को प्रस्तावित ट्रेन सेवा में रखा गया है। रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संभावित सूची में ट्रेन संचालन का प्रस्ताव जारी किया है। हालांकि ट्रेन का नंबर और कब से संचालन शुरू होगा, इस बात का कोई जिक्र नहीं है। ट्रेन संचालन की संभावित सूची में संचालन का समय दिया गया है

ये भी पढ़ें....Chamoli:  ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा, पहुंचा सलाखों के पीछे

कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन संचालन प्लानिंग में है। नई ट्रेन संचालन के संबंध में कई बिंदुओं पर हेडक्वार्टर और डिवीजन निर्णय लेता है। सब कुछ ठीक रहा तो ट्रेन का संचालन शुरू होगा। -सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें