आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए पूछताछ शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ बताया। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हो गया।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, राज्य में आबकारी आयुक्त और सचिव एक ही व्यक्ति कैसे?
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है। जिस पंचवटी होटल में वह नौकरी करता है वहां से कुछ दिन पहले मिले वेतन को भी वह ड्रीम इलेवन में लगा चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। इसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।