दिल्ली के लिए दूसरी सीधी ट्रेन
भाजपा नेता विपिन कैंथोला ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से मसूरी एक्सप्रेस की कमी पूरी हो जाएगी और कोटद्वार को दिल्ली के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी। इसके लिए अगस्त अंतिम सप्ताह में कोटद्वार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिला था। उनकी ओर से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। यह ट्रेन गढ़वाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात होगी।
संभावित सूची में रखा गया है संचालन
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी इस ट्रेन को प्रस्तावित ट्रेन सेवा में रखा गया है। रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संभावित सूची में ट्रेन संचालन का प्रस्ताव जारी किया है। हालांकि ट्रेन का नंबर और कब से संचालन शुरू होगा, इस बात का कोई जिक्र नहीं है। ट्रेन संचालन की संभावित सूची में संचालन का समय दिया गया है
ये भी पढ़ें....Chamoli: ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, पैसे नहीं बचे तो महिला का मोबाइल छीनकर भागा, पहुंचा सलाखों के पीछे
कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन संचालन प्लानिंग में है। नई ट्रेन संचालन के संबंध में कई बिंदुओं पर हेडक्वार्टर और डिवीजन निर्णय लेता है। सब कुछ ठीक रहा तो ट्रेन का संचालन शुरू होगा। -सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल