फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: कोटद्वार में दर्दनाक घटना...खेत में बकरियां चरा रही महिला को घात लगाकर बैठे गुलदार ने मार डाला

Sun, 22 Jun 2025 07:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हो गए। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: प्रदेश में इस बार 4.56 लाख नए मतदाता देंगे वोट, ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना के बाद जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल है। डीएफओ आकाश गंगवार ने पुष्टि की है कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है और वह स्वयं घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें