फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर कई घंटों तक मदमस्त घूमते रहे गजराज, थमी रही वाहनों की रफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे पर रथुवाढाब, मुंडियापाणी से वतनवासा, रामीसेरा तक सघन वन क्षेत्र पड़ता है। इन दिनों एक हाथी रामीसेरा और रथुवाढाब के बीच सड़क पर धमक रहा है।
विज्ञापन
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के रिखणीखाल विकासखंड की सीमा पर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे नौ पर इन दिनों हाथी की धमक बनी हुई है, जिससे इस मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। वन विभाग हाथी की मूवमेंट पर निगाह बनाए हुए है।

विज्ञापन

दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे पर रथुवाढाब, मुंडियापाणी से वतनवासा, रामीसेरा तक सघन वन क्षेत्र पड़ता है। इन दिनों एक हाथी रामीसेरा और रथुवाढाब के बीच सड़क पर धमक रहा है। हाथी कई घंटों तक सड़क पर डटा रहता है।

Uttarakhand: आदमखोर गुलदारों और घायल जानवरों से भर गए प्रदेश के रेस्क्यू सेंटर, नहीं बची जगह

जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम की स्थिति बन रही है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब हाथी सड़क से टस से मस नहीं हो रहा है तो लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। अदनाला के रेंजर नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि बरसात में बांस खाने के लिए हाथी सड़क पर आ रहा है। जानमाल के नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर हाथी को घने जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें