फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: लैंसडौन एरिया में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दिल्ली से शादी में शामिल होने जा रहे थे तीन लोग

Tue, 16 Jan 2024 12:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
घायल को निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लैंसडौन एरिया में एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कार(DL3CBU 3488) सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी।

Ram Mandir Inauguration: 22 और 23 जनवरी को लखनऊ से डायवर्ट होकर जाएगी दून एक्सप्रेस, पढ़ें क्या रहेगा रूट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों विनोद शर्मा(53) पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत(50) पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह(42) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें