फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: खोह नदी में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नजीबाबाद से घूमने आया था कोटद्वार

Sun, 19 May 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

मृतक फसान के दोस्तों ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता था इसलिए वह कम पानी में ही नहा रहे थे। जबकि अफसान को थोड़ा बहुत तैरना आता था इसलिए वह गहराई में उतर गया। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह डूबने लगा।
विज्ञापन
खोह नदी में डूबने से किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार घूमने आए नजीबाबाद निवासी एक किशोर की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत बांसमंडी, मछली बाजार नजीबाबाद निवासी अफसान (17) पुत्र साकिर और उसके दो दोस्त रविवार को घूमने के लिए कोटद्वार आए थे। खाना खाने के बाद तीनों बाइक से सिद्धबली मंदिर पहुंचे। इसके बाद करीब 3:30 बजे तीनों नहाने के लिए खोह नदी में उतर गए। यहां सिंचाई विभाग की ओर से दायीं खोह नहर में सिंचाई का पानी चलाने के लिए बंधे बनाए हैं। इसी बंधे में तीनों नहा रहे थे।

विज्ञापन


Uttarkashi: तिलोथ पुल के पास भागीरथी नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम

अफसान के साथी हिबजान और हिबान ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता था इसलिए वह कम पानी में ही नहा रहे थे। जबकि अफसान को थोड़ा बहुत तैरना आता था इसलिए वह गहराई में उतर गया। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। अफसान को डूबता देख दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा। शोर सुनकर पास में ही नहा रहा एक युवक मौके पर पहुंचा और उसने पानी में उतरकर अफसान की तलाश की। बताया कि काफी मशक्कत के बाद युवक ने अफसान को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस अफसान को बेस अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफसान 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

दो महीने में तीसरी मौत
बीते तीन महीने में खोह नदी में नहाने के दौरान युवकों के डूबने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व भी बांयी खोह नहर के बंदे पर दो युवकों की मौत हो चुकी है। पहली घटना 31 मार्च को हुई थी, जिसमें मेरठ निवासी वासु व्यास (24) नदी में डूब गया था। जबकि दूसरी घटना 17 अप्रैल को हुई थी। जिसमें नजीबाबाद निवासी किशोर रियाज (17) की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें