पूजा अर्चना व दर्शन के बाद वासु ब्यास व उसका भाई रिनॉय ब्यास नदी में उतरकर नहाने लगे। यहां पर पूर्वी खोह नहर में पानी चलाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में पानी रोकने के लिए बंधा बनाया गया है।
उन्हें इसकी गहराई का अनुमान नहीं रहा। जिसके कारण वासु ब्यास गहरे पानी में डूब गया। भाई को डूबता देख दूसरे भाई के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।