फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: रास्ते में परेशान नहीं होना है तो हासिल कर लें इन वैकल्पिक रास्तों की जानकारी

Thu, 12 Apr 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चार धाम - फोटो : file photo
18 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ आरंभ होने जा रही चारधाम यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे तीर्थयात्री वैकल्पिक रास्तों की जानकारी लेना न भूलें। इन दिनों चारधाम मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान घंटों जाम की नौबत आ जाती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
ऐसी स्थिति में यात्रा को निर्बाध और सुगम बनाए रखने के लिए उन रास्तों की जानकारी होनी भी जरूरी है, जो गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं। प्रदेश सरकार इन वैकल्पिक रास्तों को भी दुरस्त कर रही है ताकि सैलानियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कठिनाई न हो।

 
विज्ञापन

3 of 5
badrinath
बदरीनाथ के मार्ग पर
ऋषिकेश-ब्रहमपुरी के मध्य मार्ग अवरूद्ध हुआ तो गरूड़चट्टी से लक्ष्मणझूला और बैराज मार्ग विकल्प है। ऋषिकेश से देवप्रयाग मार्ग अवरूद्ध होने पर देवप्रयाग-गजा, खाड़ी, नरेंद्रनगर-ऋषिकेश से, देवप्रयाग-पौड़ी-कोटद्वार से और देवप्रयाग-बागवान-मलेथा-गडोलिया-नई टिहरी-चंबा से ऋषिकेश निकला जा सकता है। बागबान से श्रीनगर के बीच बाधा आने पर खांकरा-खेड़ाखाल-छातीखाल-डुंगरीपंत का विकल्प है जबकि रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग के बीच व्यवधान होने पर कर्णप्रयाग-गैरसैंण, रानीखेत-हल्द्वानी व पैठाणी- बुआखाल- कोटद्वार और कर्णप्रयाग से चमोली के बीच बाधा आने पर चमोली-गोपेश्वर-चोपता-कुंड-रूद्रप्रयाग से निकला जा सकता है।

4 of 5
kedarnath
केदारनाथ धाम की ओर
केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रूद्रप्रयाग-तिलवाड़ा-घनसाली-टिहरी-ऋषिकेश का विकल्प है। तिलवाड़ा-कुंड बंद होने पर कुंड-चोपता-गोपेश्वर-चमोली, कुंड से तथा गुप्तकाशी बंद होने पर गुप्तकाशी-मयाली-घनसाली-टिहरी- ऋषिकेश का विकल्प होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yamunotri
यमुनोत्री की दिशा में
ऋषिकेश-देहरादून-मसूरी-बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग के बाधित होने पर गंतव्य तक पहुंचने के चार वैकल्पिक मार्ग हैं। यमुना ब्रिज से नैनबाग के बीच बाधित होने पर यमुना ब्रिज-लखवाड़ बैंड-लक्स्यार-नैनबाग का विकल्प है। नैनबाग-नौगांव बाधित होने पर नौगांव-पुरोला-त्यूनी-चकराता-देहरादून का विकल्प होगा। इसके अलावा बर्नीगाड-लाखामंडल-चकराता-देहरादून भी एक विकल्प है। नौगांव से बड़कोट का विकल्प नौगांव घाटी से राजगढ़ी का विकल्प है। बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग बाधित होने पर कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें