फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar कार्ड के चार नंबरों की कीमत करोड़ों में, यह खबर पढ़ेंगे तो नहीं होगा यकीन

Thu, 12 Apr 2018 07:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 7
आधार कार्ड
जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं। परिवहन निगम में सामने आया घोटाला इस बात की गवाही दे रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड परिवहन निगम में सामने आए घोटाले की परतें खुलने लग गई हैं। विशेष श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सीनियर सिटीजन (बुजुर्गों) के टिकट आधार कार्ड के सिर्फ अंतिम चार नंबर के आधार पर बनाए जा रहे हैं। जबकि आधार कार्ड 12 नंबर का होता है।
विज्ञापन

3 of 7
uttarakhand roadways
परिचालक स्थानीय अधिकारियों की ओर से मशीन में चार नंबर डालने के निर्देश मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि निगम मुख्यालय के अधिकारी ऐसे टिकटों को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। निगम की बसों में हर माह डेढ़ लाख से अधिक बुजुर्ग यात्रा करते हैं।
 

4 of 7
uttarakhand roadways logo
कई सालों से प्रदेश के बुजुर्गों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है। 65 साल या इससे अधिक की महिला/पुरुष, आयु से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाकर निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। एक जनवरी 2018 से 31 मार्च 2018 तक 4,95,617 बुजुर्गों ने मुफ्त यात्रा की। इनमें 3,43,05,511 लाख रुपये खर्च आया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
aadhaar card
90 फीसदी बुजुर्गों ने आधार कार्ड के आधार पर यात्रा की है। इस दौरान परिचालकों ने उनके आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर ई-टिकटिंग मशीन में ही अंकित किए। परिचालकों के मुताबिक ई-टिकटिंग मशीन में आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर डालने के निर्देश उन्हें डिपो के अधिकारियों से मिले हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
aadhaar card
मशीन में चार नंबर डालने की ही व्यवस्था है। डिपो के स्थानीय अधिकारी भी इस तरह से बुजुर्गों के टिकट बनाए जाने की बात स्वीकार कर रहे हैं। जबकि निगम मुख्यालय चार अंक के आधार पर बनाए जा रहे टिकटों को गलत बता रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक बुजुर्गों के टिकट बनाते समय आधार कार्ड के पूरे 12 नंबर अंकित करने चाहिए। इसके अलावा बुजुर्ग यात्री जो वैध प्रमाण पत्र दिखाते हैं उसके पूरे नंबर भी मशीन में चढ़ाने चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर सिटीजन का टिकट बनाते समय ई-टिकटिंग मशीन में परिचालक द्वारा आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर अंकित किए जाते हैं। ऐसे ही दिशा निर्देश हमें मिले हैं। 
- जेके शर्मा, एजीएम रुड़की डिपो

विशेष श्रेणी के अंतर्गत बनने वाले किसी भी टिकट में पूरा विवरण डालना अनिवार्य है। सीनियर सिटीजन के टिकट बनाते समय आधार कार्ड के पूरे 12 नंबर अंकित किए जाने चाहिए। ऐसा ही व्यवस्था है। ई-टिकटिंग मशीन में पूरे नंबर नहीं होने पर यात्री का ब्योरा नहीं मिल पाएगा। 
- मुकेश सिंह, डीजीएम आईटी, निगम मुख्यालय 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें