फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ आपदा में लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार के साथ गईं थीं मंदिर

Sat, 16 Aug 2025 10:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन (कोटद्वार)

सार

परिवार के साथ किश्तवाड़ जिले के मचैल माता मंदिर गईं लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दर्शन के बाद पूरा परिवार वहां लगे लंगर में बैठा था।
विज्ञापन
दीपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने की घटना में लैंसडौन की देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। दीपा का शव पहले मिल चुका था। जबकि उनकी जेठानी लापता थी। बाद में नकी जेठानी का शव भी मिल गया।

विज्ञापन


मृतक दोनों की पहचान होने के बाद लैंसडौन स्थित उनके मायके और ऊधम सिंह नगर स्थित ससुराल में मातम पसरा है। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।


लैंसडौन के व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता रामदास गुप्ता की बेटी दीपा अग्रवाल (50) अपने पति संदीप अग्रवाल, बेटे दक्ष अग्रवाल (16), जेठ अशोक अग्रवाल और जेठानी नीता अग्रवाल के साथ प्रसिद्ध किश्तवाड़ जिले के मचैल माता मंदिर में पूजा करने गई थीं। दीपा अग्रवाल के भाई व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि मचैल माता के दर्शन के बाद पूरा परिवार वहां लगे लंगर में बैठा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन


तभी अचानक बादल फटने से आए सैलाब की चपेट में दीपा और उनकी जेठानी नीता अग्रवाल आ गईं। अशोक अग्रवाल और उनके बेटे दक्ष ने किसी तरह खुद को बचा पाए। मोहित गुप्ता ने बताया कि दीपा और नीता के शव बरामद हो गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें