तीर्थनगरी में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। चंद्रभागा नदी को पार करते समय एक दंपती अचानक तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते गंगा में वह ओझल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे मायाकुंड के पास जब पिंटू (26) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (25) निवासी गली नंबर 22 चंद्रेश्वर नगर काम से लौट रहे थे। दोनों चंद्रभागा नदी को पार कर चंद्रेश्वर नगर अपने घर की ओर जा रहे थे। बरसात में उफान पर आई चंद्रभागा नदी में अचानक पैर फिसलने से दोनों तेज बहाव में बहते हुए गंगा नदी की तेज लहरों के बीच ओझल हो गए।