फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की सरकार बनते ही खनन माफिया और अपराधी हुए एक्टिव: किशोर

Mon, 27 Mar 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही खनन माफिया और अपराधियों का बोलबाला हो गया है। माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर वन कर्मी पहलवान सिंह की हत्या कर दी। इस मामले को प्रतिपक्ष नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश विधानसभा में उठाएंगी।
विज्ञापन


उपाध्याय ने गांव केलाबंदवारी में मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की मदद सहित अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सीएम को पत्र भी भेजा है। कहा कि मृतक वन कर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष उपाध्याय ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक सीड प्लांट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार मृतक के पुत्र को बालिग होने पर योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दिये जाने का लिखित में आश्वासन दे। कहा कि मृतक की बेटी की शादी में मदद, मृतक की पत्नी बंशोबाई को वेतन के बराबर जीवनभर पेंशन, मुआवजे के रूप में 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनएच घोटाला की सीबीआई जांच से पूरा खुलासा हो जाएगा। कांग्रेस शासन काल में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उन्होंने खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण होने का आरोप लगाया। 

कहा कि विधानसभा चुनाव पर पार्टी की हार को लेकर आत्ममंथन चल रहा है। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा पर विधानसभा चुनाव धन बल के आधार पर जीतने का आरोप लगाया। चुनाव समीक्षा को लेकर 30 मार्च को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें