फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर हाईकोर्ट सख्त, जांच को टीम का किया गठन

Mon, 27 Mar 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों को बचाने की मुहिम के बाद अब हाइकोर्ट ने अवैध खनन के मामले को उठाया है। एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने  कोसी और दाबका में अवैध खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, खनन अधिकारी और प्रभागीय वन अधिकारी की संयुक्त कमेटी का गठन किया है। कोर्ट ने कहा है कि सभी अधिकारी संयुक्त रूप से अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने मोदा राम, इंद्र राम सहित अन्य की जनहित याचिका पर यह फैसला सुनाया। याचिका में कहा गया था कि कोसी नदी और दाबका नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के कारण इलाके के कई गांवों में हर साल बाढ़ आ रही है तथा वहां की फसलें बरबाद हो रही हैं। यहां से रेता, बजरी आदि की सप्लाई पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है। 

पूर्व में कोर्ट ने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी सदानंद दाते को अवैध खनन को रोकने के लिए तलब किया था। कोर्ट की खंडपीठ ने पूर्व में अवैध खनन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार व अन्य विभाग से सुझाव मांगे थे। इस पर सरकार और एसएसपी की ओर से सुझाव दिए गए। पक्षों की सुनवाई के बाद खंडपीठ ने अवैध खनन को रोकने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें