फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे और सीएम के बीच अब कोई मतभेद नहीं, वे मेरे बड़े भाई: किशोर

Fri, 16 Sep 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय (दाएं) और सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि उनके और मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच अब किसी तरह के मतभेद अथवा मनभेद नहीं रह गए हैं और हमने बृहस्पतिवार को यह संकल्प ले लिया है कि अब हम एक हैं। आने वाले चुनावों में भाजपा को किसी भी हालत में उत्तराखंड में पैर नहीं जमाने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट प्रदेश को केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध करा दें तो गैरसैंण को तुरंत स्थायी राजधानी घोषित कर दिया जाएगा। किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने सहित लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया।

यहां शिखर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरे बड़े भाई हैं। हमने बृहस्पतिवार को यह संकल्प ले लिया है कि हम हर परिस्थिति में साथ रहेंगे और अब हमारे बीच किसी तरह के कोई मतभेद नहीं रहे।
विज्ञापन

टिहरी से चुनाव लड़ने पर पार्टी का आदेश अंतिम

किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : file photo
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी से चुनाव लड़ने के बारे में वह खुद कोई निर्णय नहीं ले सकते। इस बारे में पार्टी नेतृत्व जो आदेश देगा वह उन्हें मंजूर होगा। वह बोले पीडीएफ के सभी सदस्य शुरू से ही कांग्रेस के दोस्त हैं और उन्हें दोस्ती का फर्ज आगे भी निभाना चाहिए।   

दायित्व के लिए 133 की सूची सौंपी
किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सरकार में दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री रावत को 133 कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी है और 67 की सूची और दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग करने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि इनके बारे में सीएम हरीश रावत शीघ्र कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन

नए जिलों के गठन के लिए सीएम से करेंगे बात

किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
नए जिलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांगठनिक दृष्टि से कांग्रेस ने राज्य में 29 जिले बनाए हैं और पार्टी के 2012 के घोषणापत्र में नए जिलों के गठन का वादा किया है। नए जिलों के गठन के लिए भी सीएम हरीश रावत से बात करेंगे।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के वक्त जनता से महंगाई कम करने, विदेशों से काला धन लाकर जनता में बांट देने सहित कई वादे किए थे, लेकिन यह सभी वादे झूठे निकले। इसके खिलाफ कांग्रेस ने भाजपाइयों जवाब दो अभियान चलाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही राज्य के सभी पांच लोकसभा क्षेत्रों में सतत विकास संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। जिसमें कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच लाया जाएगा और भाजपा से उनके द्वारा किए गए कार्यों का जवाब मांगा ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें