फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे बाद टूटी उत्तराखंड रोडवेज की हड़ताल, 2899 कर्मचारी अब होंगे संविदा में

Fri, 16 Sep 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून आईएसबीटी से हड़ताल के चलते बसों का संचालन बंद रहा। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बाह्य स्त्रोत के करीब 2899 चालक, परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारी अब संविदा में परिवर्तित किए जायेंगे। इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री की मौजूदगी में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक व सचिव के साथ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की सकारात्मक वार्ता हुई। जिसके बाद तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी सामूहिक अवकाश को यूनियन ने स्थगित करने का एलान किया। हालांकि 12 घंटे तक हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानियां हुई।
विज्ञापन


उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काफी लंबे समय से बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांग कर रहा है। सरकार व परिवहन विभाग इनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया।

मजबूरन में बृहस्पतिवार रात बारह बजे से प्रदेश के करीब तीन हजार से अधिक रोडवेज कर्मचारी तीन दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे। पहले ही दिन हड़ताल का काफी असर दिखा। शुक्रवार दोपहर बारह बजे तक सूबे में करीब 800 से ज्यादा बसों के पहिए थमे रहे। ऐसे में दिल्ली, नैनीताल, ठकनुपर सहित अन्य जगह जाने वाले यात्रियों को खासे परेशानियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री की मौजूदगी में यूनियन नेताओं की वार्ता

हड़ताल - फोटो : demo
उधर दोपहर के समय परिवहन मंत्री नवप्रभात की उपस्थिति में यूनियन के पदाधिकारियों व परिवहन सचिव तथा उत्तराखंड परिवहन महाप्रबंधक दीपक जैन के साथ सफल वार्ता हुई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल स्थगित का एलान किया। इसकी जानकारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने दी।

इन मुद्दे पर मिला आश्वासन
उत्तराखंड परिवहन निगम में बाहह्य श्रोत के रूप में तैनात चालक, परिचालक तथा तकनीकी को संविदा में परिवर्तित करते के लिए प्रस्ताव तैयार कर संस्तुति सहित मंत्रीपरिषद की उपसमिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वर्तमान में निगम में चालक पद पर 300 चालकों की सीधी भर्ती की कार्यवाही को रोक दिया जाएगा। निगम में कार्यरत बाह्य श्रोत कर्मियों को मंत्री परिषद की उपसमिति की रिपोर्ट आने से पूर्व नई आउट सोर्स एजेंसी नहीं लायी जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें