फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः उत्तराखंड में आंदोलन को धार देने में जुटी कांग्रेस, आज प्रदेश व्यापी ब्लॉक स्तर प्रदर्शन में भी शामिल

Mon, 22 Feb 2021 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

किसान आंदोलन को प्रदेश में धार देने के लिए कांग्रेस ने अब कोशिश तेज कर दी है। कृषि कानूनों के विरोध में 25 फरवरी को कांग्रेस ऊधमसिंह नगर में बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। कांग्रेस ने इसके लिए भारतीय किसान यूनियन से भी सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं और प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

इसी के तहत सोमवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी और प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। 

'प्रदेश के किसान भी कृषि कानूनों से खासे प्रभावित हैं'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक प्रदेश के किसान भी कृषि कानूनों से खासे प्रभावित हैं। गाजीपुर सीमा पर किसान महापंचायत में भी पहुंचकर कांग्रेस ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था और स्थानीय किसान समस्याओं को उठाया था। अनुबंधित खेती से पर्वतीय जिले सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इसी तरह का फर्क हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर आदि जिलों के किसानों पर भी पड़ेगा। यही वजह है कि यहां के किसान आंदोलित हैं।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर समर्थन का भरोसा

प्रीतम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाना और भी जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर सीमांत किसान हैं और संगठित रूप में इनकी आवाज नहीं उठ पाती। यही वजह है कि प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में किसान आंदोलन के समर्थन के मुद्दे को शामिल किया गया है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य नेताओं ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर समर्थन का भरोसा दिलाया।

सोशल मीडिया विभाग निभा रहा सक्रिय भूमिका

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के विधान सभा अध्यक्ष रिक्कू कन्नौजिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जन हित के मुद्दों की लड़ाई सड़क पर लड़ी जा रही है।

कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। पछवादून क्षेत्र में जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें