फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज उत्तराखंड में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के रेट

Mon, 22 Feb 2021 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पूरे देश सहित उत्तराखंड में कई हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजधानी देहरादून में पेट्रोल 89.44 व डीजल 81.61 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। वहीं, देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल तो बंद हो जाएंगे 130 पंप, ये हे वजह

शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.44 - 81.61
मसूरी - 90.25 - 82.27
चमोली, गोपेश्वर- 91.29 - 83.62
रानीखेत - 89.68 - 81.80
बागेश्वर - 89.93 - 82.23
रुद्रपुर- 89.02- 81.23
पिथौरागढ़ - 90.86 - 83.03
अल्मोड़ा - 89.67 - 81.83
ऋषिकेश -88.92 - 81.01
हरिद्वार- 88.89 - 81.07
टनकपुर - 80.44 - 81.72
द्वाराहाट -89.93 - 82.08

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई तोड़ रही आम आदमी की कमर

वहीं व्यापारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। इससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो हालात और खराब हो सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।

 

डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से माल का किराया बढ़ जाता है। इससे हर चीज महंगी हो रही है। महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने केंद्र सरकार से मांग की कि डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम किए जाएं। ताकि अन्य चीजों के दाम भी कम हो सकें। इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि वह पलटन बाजार में कार्य को जल्द पूरा करें। 

विज्ञापन

जगह-जगह पर जो काम छोड़ा हुआ है पहले उसे पूरा करें। रविवार को जो कार्य हो रहा है उसमें मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम को जल्दी खत्म किया जाए। पूर्व विधायक राजकुमार ने व्यापारियों की बातों का समर्थन किया। इस अवसर पर शेखर कपूर, योगेश भटनागर, नदीम बैग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें