क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने शनिवार शाम को तत्कालीन गार्ड सत्येंद्र कुमार और अंकित कुमार पुत्रगण सोमपाल सिंह निवासी ग्राम सहातु थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे अस्पताल के अंदर उन्हीं लोगों को आने देते थे, जिनके लिए अनुमति होती थी। यानी वे लोग या तो गुर्दा देने वाले होते थे या फिर गुर्दा लेने वाले। ऐसे में उन्हें अस्पताल में चल रही सभी गतिविधियों की जानकारी रहती थी। ऐसे में अपराध की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।
इसी आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से भाग जाने के बाद सत्येंद्र पानीपत में गार्ड की नौकरी कर रहा था, जबकि अंकित अपनी बुआ के यहां रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।