फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap: युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो दबोचे, पुलिस हिरासत में बताया कैसे बनाते हैं लोगों को शिकार

Sun, 29 May 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)।

सार

संघीपुर निवासी सरफराज (28) बच्चों की किताबें लेने रुड़की गया था। देर शाम सरफराज के मोबाइल से परिजनों को कॉल आई थी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। फोन करने वालों ने उनसे छह लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक केे अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक भी सकुशल मिल गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने एक महिला के माध्यम से युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव संघीपुर निवासी सरफराज (28) बृहस्पतिवार सुबह बच्चों की किताबें लेने रुड़की गया था। देर शाम सरफराज के मोबाइल से परिजनों को कॉल आई थी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। फोन करने वालों ने उनसे छह लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी थी।

 

पुलिस ने युवक के मोबाइल लोकेशन की जांच तो पानीपत, हरियाणा में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम हरियाणा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से लक्सर पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण करने वाले दो आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस दोनों आरोपियों को हरियाणा से लक्सर लेकर पहुंची।

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कॉल करके फंसाते हैं

दोनों ने अपना नाम व पता उस्मान निवासी इंदिरा चौक बिस्मिल्लाह बरात घर, थाना मंडी सहारनपुर और नरेश निवासी गांव मतलोढा, जिला पानीपत हरियाणा बताया। दोनों ने बताया कि एक महिला के माध्यम से वह लोगों को सोशल मीडिया पर कॉल करके फंसाते हैं।

ये भी पढ़ें...Forest Officer Murder Case: ‘गलत काम कराते थे, इसलिए मार डाला’, आरोपी का कबूलनामा, ये सच जान पुलिस हैरान

इसके बाद उसे एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाते हैं। उसके आने पर अपहरण कर फिरौती मांगते हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला की तलाश की जा रही है। युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें