प्राविधिक शिक्षा निदेशका हरि सिंह की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 17 मई 2022 को निदेशालय स्तरीय समिति की बैठक में की गई सिफारिश के अनुसार सत्र 2022-23 में वार्षिक स्थानांतरण के लिए सुगम-दुर्गम का निर्धारण किया गया है, जिन संस्थानों को सुगम से दुर्गम के रूप में चिह्नित किया जा रहा है, उनकी पूर्व की समस्त सेवाओं को भी दुर्गम के रूप में माना जाएगा। यह आदेश वर्ष 2022-23 के लिए जारी वार्षिक स्थानांतरण पर लागू होगा एवं उसका प्रभाव पहले किए गए स्थानांतरण आदेशों पर नहीं पड़ेगा।
कुछ संस्थानों को सुगम से दुर्गम घोषित किया गया है, सुगम-दुर्गम के निर्धारण के लिए हर साल कमेटी गठित होती है जो इसे तय करती है।
-हरि सिंह, निदेशक, प्राविधिक शिक्षा
राज्य स्तरीय कार्यालय
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से सुगम एवं दुर्गम क्षेत्र का निर्धारण कर इसकी सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक राज्य स्तरीय कार्यालयों में प्राविधिक शिक्षा निदेशालय श्रीनगर गढ़वाल को जिला पौड़ी गढ़वाल को दुर्गम, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को जिला हरिद्वार को सुगम एवं संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ देहरादून को सुगम घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें...Haridwar: बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने खंगाला रेलवे स्टेशन, यात्रियों की तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ, तस्वीरें
शिक्षा विभाग के अफसर तबादलों से नहीं बच पाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यालयी शिक्षा निदेशालय एवं रामनगर बार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तबादला एक्ट से मुक्त रखे जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन इन कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को शासन से इसकी अनुमति नहीं मिली। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक इन कार्यालयों में कर्मचारियों, अधिकारियों के काम के अनुभवों को देखते हुए इन्हें तबादला एक्ट से मुक्त रखने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इस प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली।