फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा फिर रुकी, बदरीनाथ मार्ग खुला

Mon, 28 Jul 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए यात्रा स्थगित कर दी। मंगलवार तक सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


इधर, रविवार को जिला अधिकारी डॉ. राघव लंगर के साथ 43 श्रद्धालुओं ने सुबह सात बजे सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।

इस जत्थे सहित दोपहर तक 100 श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ दर्शन के लिए निकले। यात्री छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली और छानी चट्टी सहित केदारनाथ धाम के बीच में रुके हुए हैं।

अधिकारियों के साथ डीएम गए केदारनाथ

16 जुलाई से बारिश होने और मार्गों की स्थिति खराब होने से केदारनाथ यात्रा स्थगित है। तब से चार बार यात्रा स्थगित हो चुकी है। रविवार से प्रशासन ने फिर यात्रा चालू करने का फैसला लिया।

रविवार सुबह स्वयं जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर सोनप्रयाग से अधिकारियों और यात्रियों के जत्थे के साथ केदारनाथ के लिए निकले। डीएम मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इस बीच पांचवी बार यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से 28 और 29 जुलाई को यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

डीएम डॉ. लंगर ने बताया कि जो यात्री सोनप्रयाग से ऊपर हैं, वह यात्रा कर लौटेंगे। इसके अलावा दो दिनों तक सोनप्रयाग से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

216 तीर्थयात्री बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब गए

गोपेश्वर। रविवार को मौसम साफ होने के साथ ही बदरीनाथ हाईवे के सुचारु होने से 136 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे जबकि 80 सिख तीर्थयात्रियों ने गोविंदघाट गुरुद्वारे से हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान किया।

हाईवे पर लामबगड़ और बैनाकुली शनिवार रात को मलबा आ गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों ने रविवार सुबह मलबे को साफ कर हाईवे पर आवाजाही सुचारु की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें