भैरव मंदिर से ऊपर जाने की अनुमति नहीं
इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के दिशा-निर्देश पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों का दल शाम साढ़े चार बजे कोहरे व बूंदाबांदी के बीच युवक की खोजबीन के लिए केदारनाथ से रवाना हुआ। लगभग दो घंटे बाद दल यात्री तक पहुंचा। दल ने यहां पाया कि वह बर्फ में फंसा हुआ है। इसके बाद दल ने युवक का रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया।
रजवार ने बताया कि भैरवनाथ मंदिर से ऊपर की तरफ जाने की किसी को कोई अनुमति नहीं है। यह युवक किससे पूछकर वहां गया, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है, कि वह केदारनाथ व भैरवनाथ मंदिर के अलावा क्षेत्र में कहीं भी ऊपरी तरफ जाने का प्रयास न करें।