फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: पंजीकरण पर लगी रोक हटी, आस्था पथ से हटाई गई बर्फ, कल से फिर यात्रा शुरू होने की उम्मीद

Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Hemkund Sahib Yatra 2023 Update: हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। अब तक 63 हजार से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड आस्था पथ से हटाई बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर लगी रोक हटा दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने 27 मई तक हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन


Ram Mandir: चंपत राय का बयान, इसी साल दिसंबर में गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, बताया कैसा होगा राम मंदिर

साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोक दी गई थी, लेकिन हेमकुंड साहिब का पैदल मार्ग खुलने के बाद पंजीकरण खोल दिया गया। हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। अब तक 63 हजार से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक ने दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शुरू नहीं हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा

भारी बर्फबारी के कारण रोकी गई हेमकुंड साहिब की यात्रा दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई। शुक्रवार को मौसम सामान्य होने के बाद हेमकुंड साहिब के तीन किलोमीटर आस्था पथ पर जमी बर्फ को हटा लिया गया है। यहां दिनभर आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी रहा जिस कारण यात्री नहीं भेजे गए। शनिवार से तीर्थयात्रा सुचारु होने की उम्मीद है। घांघरिया में 1600 और गोविंदघाट गुरुद्वारे में करीब 600 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब जाने का इंतजार कर रहे हैं।

दो दिनों तक हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन ने बीते बृहस्पतिवार को यात्रा रोक दी थी। हालांकि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा मगर बर्फ से रास्ता बंद होने के कारण यात्रा शुरू नहीं की गई। चटख धूप खिलने पर हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के 20 सेवादारों ने अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक आस्था पथ से बर्फ हटाई। यहां जगह-जगह बर्फ के बीच से होकर रास्ता गुजर रहा है। हेमकुंड साहिब में स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाई गई।

शुक्रवार को गोविंदघाट और घांघरिया में तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब मार्ग सुचारु होने का इंतजार करते रहे। दिनभर आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी रहा। वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर शनिवार से तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। अटलाकुड़ी ग्लेशियर के समीप तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात है। हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें