फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2023: यात्राकाल में हेलीकॉप्टरों ने की 25 हजार शटल, पहुंचे 1.40 लाख से अधिक यात्री

Thu, 16 Nov 2023 11:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया था।
विज्ञापन
केदारनाथ जोन में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह होने से इस बार हेली सेवा के लिए मारामारी रही। अबकी हेली सेवा से 1.40 लाख से अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। बुधवार को बाबा केदार के कपाट बंद होने से हेली कंपनियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया था। इसके बावजूद भी कई फर्जी वेबसाइट से टिकट बुकिंग करने से तीर्थयात्रियों को चपत लगी।

Chardham Yatra 2023: तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया। 25 अप्रैल से 15 नवंबर तक लगभग 1.40 लाख यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टरों ने पूरे यात्रा सीजन में 25 हजार उड़ान भरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें