केंद्र सरकार ने देश के आठ तीर्थों को रोपवे लिंक से जोड़ने की पहल की है। जिसमें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर, चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब और नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक शामिल हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर केदारनाथ धाम को रोपवे लिंक से जोड़ने की बात अपने भाषण में कही। इससे अब इन परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू होने की उम्मीद जग गई है। पिछले दिनों भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम केदारनाथ में रोपवे की संभावनाओं का जायजा लेकर लौट चुकी है।
परियोजना - कुल लंबाई
रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुठ से केदारनाथ मंदिर - 8.5 किमी
चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब - 8.8 किमी
नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक - 12 किमी
(तीन परियोजनाओं की कुल लंबाई 29 किमी है।)