फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी खिसकी, मार्ग अवरुद्ध

Fri, 19 Sep 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे यहां पहाड़ी भराभर कर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन या पैदल यात्री नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन


सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही एलएंडटी कंपनी ने मशीनों से मलबे को हटाकर करीब एक घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

आपदा के समय से क्षतिग्रस्त है मार्ग
गत वर्ष जून माह में आई आपदा से केदारनाथ हाईवे पर गंगागर पुल से बेडूबगड़ की ओर करीब 80 मीटर पैच ध्वस्त हो गया था। तब बीआरओ ने ऊपर की ओर हिल कटिंग कर मार्ग चालू कराया था।

इसी वर्ष अप्रैल माह में लोनिवि ने यहां पेंटिंग कर मार्ग को सुधार दिया था। बृहस्पतिवार को इस स्थान पर चट्टानी मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा। ऐसे में यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएंडटी के वरिष्ठ प्रबंधक अक्षय भारद्वाज ने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की सूचना पर तत्काल मशीन भेजी गई। मशीन ने लगभग एक घंटे में मलबा साफ कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें