फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heli Service Fraud: केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग के नाम पर 1.30 लाख ठगे, डॉक्टर को ऐसे लगाई चपत

Fri, 10 May 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पीड़ित ने बताया कि उन्हें केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के लिए कहीं से नंबर मिला था। इस पर बात की गई तो पैसे जमा कराने की बात कही गई। इसके बाद टिकट नहीं दिए गए।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी वेबसाइट के जरिए केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक के नाम पर डॉक्टर से 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जलवायु टावर झाझरा निवासी डॉ. परितोष कुमार महंता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे केकेबीएम सुभारती अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। उन्हें केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग करानी थी। उन्हें कहीं से नंबर मिला था।

Chardham Yatra 2024: पंजीकरण की संख्या 23 लाख पार, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए आठ लाख ने किया अप्लाई
विज्ञापन


इस पर बात की तो बताया गया कि वह पवन हंस हेली सेवा के लिए टिकट बुक करते हैं। इसके बाद उनसे एडवांस में यात्रा भुगतान और बीमा आदि के नाम पर पैसे जमा करा लिए। उन्हें बताया गया कि पांच लोगों के टिकट बुक कर दिए हैं। इसके बाद उन्हें टिकट भी भेज दिए।
विज्ञापन


साथ ही बताया गया कि बीमा की जो रकम ली जा रही है, वह बाद में उनके खाते में वापस आ जाएगी। इसी तरह उन्हें झांसे में लेकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें