वहीं, बाढ़ सुरक्षा के नाम पर पिंडर नदी के बहाव और कटाव को रोकने के लिए दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया गया, लेकिन जीत सिंह मार्केट और मुख्य बाजार के बीच लगभग 700 मीटर कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
वह भी तब, जबकि विधानसभा उपचुनाव के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री ने इसका स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा के कार्य जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया था। ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, देवराज रावत, पूर्व जिपं सदस्य गणेश शाह, सुरेंद्र धनेत्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष जयबीर कंडारी ने कहा कि जब भी आपदा की याद जहन में आती है तो उनकी रूह कांप जाती है।