गंभीर रूप से घायल नरेश लाल (44) पुत्र कमला लाल ग्राम-डुंग्री को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम केएस नेगी, थानाध्यक्ष डीएस पंवार, तथा नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतक तथा घायल के परिजनों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
वहीं, पंचखाली दसवां केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दरवान गुसाईं, भाजपा जिलामंत्री दलीप नेगी, जेष्ठ उपप्रमुख कुशलाशंद सती, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र बुटोला, मोहन सती ने एसडीएम से सड़क पर सुधारीकरण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए शेड्यूल बनाए जाने की मांग की।