फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kedarnath disaster 2013: लापता 3183 लोगों का 10 वर्ष बाद भी नहीं लगा पता, रेस्क्यू अभियान में मिले 703 कंकाल

Fri, 16 Jun 2023 09:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

kedarnath disaster 2013 News: 16-17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा से केदारपुरी ही नहीं, गौरीकुंड से लेकर सोनप्रयाग, विजयनगर आदि कस्बों का भूगोल बदलकर रख दिया था।
विज्ञापन
केदारनाथ आपदा 2013 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ आपदा को दस वर्ष हो गए हैं। लेकिन अब भी 3183 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शासन स्तर पर बीते वर्षों तक इन लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए गए। इस दौरान 703 कंकाल मिले। वहीं, प्रभावित गांवों की सुरक्षा व विस्थापन को लेकर भी कोई योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।

विज्ञापन


16-17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा से केदारपुरी ही नहीं, गौरीकुंड से लेकर सोनप्रयाग, विजयनगर आदि कस्बों का भूगोल बदलकर रख दिया था। वहीं, केदारनाथ में हजारों यात्री काल का ग्रास बन गए थे।

Kedarnath Disaster 2013: एक दशक में और संवर गई केदारपुरी, पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से मिट गए आपदा के जख्म

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार केदारनाथ आपदा में लापता लोगों की खोजबीन को लेकर 1840 एफआईआर स्थानी, राज्य और अन्य प्रदेशों से प्राप्त हुईं थीं। जांच के बाद 1256 एफआईआर को सही मानते हुए जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

703 कंकाल बरामद हुए

इसके अलावा 3886 लोगों की गुमशुदगी भी दर्ज हुईं। खोजबीन के दौरान 703 कंकाल बरामद हुए थे। ये कंकाल, गौरीकुंड-केदारनाथ, केदारनाथ-त्रियुगीनारायण, चौमासी-केदारनाथ, केदारनाथ-वासुकीताल ट्रेक पर मिले थे।

साथ ही आपदा के दौरान पुलिस को 11 शव भी मिले थे, जिनकी शिनाख्त की गई थी। लेकिन आज भी लापता 3183 लोगों का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें