फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: मंदिर के शीर्ष पर 28 साल बाद लगेगा नया स्वर्णमंडित कलश, तीन दानी श्रद्धालुओं ने किया संपर्क

Wed, 17 May 2023 10:09 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

लगभग 5 से 7 किलो तक वजनी इस कलश को लगाने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के तीन शिव भक्त दान दाताओं के द्वारा मंदिर समिति से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर त्रिभुजाकार स्वर्णमंडित कलश लगाने के लिए तीन दान दाताओं ने श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से संपर्क किया है। यह कलश मंदिर के प्राचीन कलश की प्रतिमूर्ति जैसा होगा।

विज्ञापन


जल्द ही मंदिर समिति द्वारा इन लोगों से अंतिम वार्ता कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद दान दाताओं के सहयोग से मंदिर के शीर्ष पर भव्य कलश स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पंचांग गणना से दिन व मुहुर्त तय किया जाएगा।

Kedarnath: बाबा केदार के दर्शन के लिए रोजाना उमड़ रही भीड़, एक तीर्थयात्री को मिल रहा तीन से पांच सेकंड का समय
विज्ञापन


28 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष अगले कुछ समय में केदारनाथ मंदिर में नया त्रिभुजाकार स्वर्ण मंडित कलश सुशोभित किया जाएगा। लगभग 5 से 7 किलो तक वजनी इस कलश को लगाने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के तीन शिव भक्त दान दाताओं के द्वारा मंदिर समिति से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

समिति तय करेगी किसके सहयोग से लगेगा कलश

समिति के आला पदाधिकारियों की इन लोगों से पहले चरण की वार्ता भी हो चुकी है। अब, मंदिर समिति अपने स्तर से यह तय करेगी कि तीनों दान दाताओं में से किसका सहयोग लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिस तरह से तीनों दान दाताओं ने स्वर्णमंडित कलश भेंट करने को लेकर उत्साह दिखाया है। ऐसे में तीनों के सहयोग से एक भव्य कलश स्थापित किया जा सकता है।

केदारनाथ मंदिर के शीर्ष पर नया कलश लगाया जाना है, जो वर्तमान कलश की प्रतिमूर्ति होगा। तीन दान दाताओं ने संपर्क किया है, जिनसे वार्ता सफल हुई है। अब, जल्द ही इन लोगों के सहयोग से कलश को बनाया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार, हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में शुभ लग्न पर कलश स्थापित किया जाएगा।
- अजेंद्र अजय, अध्यक्ष श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें