फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर हादसा, पार्थो बैंड के पास पलटी यूपी के मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्राली, तीन घायल

Wed, 17 May 2023 08:14 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Tehri Tractor Trolley Accident News: लोग जाजल के पास मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर देर रात हादसा हो गया। पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि हाईवे पर पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटी हुई है जिसके नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली नंबर up11AN- 4012 जिसमें कुल 10 लोग सवार थे वह पलटी हुई थी।

विज्ञापन


लोग जाजल के पास मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। इस दौरान तीन लोग घायल थे जिन्हें उन्होंने खुद के वाहन से तुरंत सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा एक युवक चांद(23) पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य सात लोग सुरक्षित हैं। पूछताछ करने पर चालक फैजान(21) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी ग्राम पटलोगर थाना बेहट सहारनपुर(उत्तर प्रदेश) ने बताया कि अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। 

Dehradun: दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा तो मच गई अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का विवरण
1. चांद(23) पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
2. नितिन( 21) पुत्र गोवर्धन, निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
3. कुलदीप(32) पुत्र चेतराम निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें