केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सरकार को वहां पुलिस के साथ आईटीबीपी या सेना की टुकड़ी जल्द तैनात करनी चाहिए। धाम में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य दिसंबर में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इन दिनों धाम में डीडीएमए सहित कई कार्यदायी संस्थाओं के 350 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं।
कपाट बंद होने के बाद से केदारनाथ में 15 पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं। पूरे शीतकाल में रोस्टर के हिसाब से धाम में जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस हेड क्वार्टर से केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है।
- डाॅ. अशोक विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग