फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जीएसटी चोरी के खिलाफ चला अभियान, देहरादून डिवीजन में 1.50 करोड़ की वसूली

Mon, 27 Nov 2023 09:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेशभर में जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की सचल दल इकाई ने त्योहारों पर बाहरी राज्यों से आने वाले माल की चेकिंग की। बिना बिल के सामान को जब्त कर कारोबारियों से टैक्स की वसूली की है।
विज्ञापन
छापा मारती टीम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में जीएसटी चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में देहरादून डिवीजन में राज्य कर विभाग ने 1.50 करोड़ रुपये की वसूली की है। सचल दल इकाई ने राज्य की सीमाओं पर चेकिंग कर बाहरी राज्यों से बिना बिल लाए जा रहे माल को जब्त कर टैक्स वसूली की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर में जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग की सचल दल इकाई ने त्योहारों पर बाहरी राज्यों से आने वाले माल की चेकिंग की। बिना बिल के सामान को जब्त कर कारोबारियों से टैक्स की वसूली की है। देहरादून डिवीजन के तहत विकासनगर और देहरादून से लगभग 1.50 करोड़ की वसूली की गई।

Reliance Jewels Robbery Case: डकैतों को वाहन मुहैया कराने वाली गैंग का सदस्य दबोचा, ऐसे बनाई था प्लान
विज्ञापन

विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में बिना दस्तावेजों पर आई-फोन का कारोबार करने वाले डीलरों पर कार्रवाई लगभग 72 लाख टैक्स की वसूली की है। सचल दल इकाई के संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा ने बताया, जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। जो व्यापारी व फर्में कारोबार के अनुसार जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर रहे हैं, ऐसे व्यापारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें