फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath By-Election: उत्तराखंड कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा पैनल, कल तय होगा प्रत्याशी का नाम

Fri, 25 Oct 2024 07:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath By-Election 2024: शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर पैनल पर चर्चा करने के बाद हाईकमान फैसला लेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 लोगोंं ने टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन
केदारनाथ उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पैनल के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गए थे।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पर पैनल पर चर्चा करने के बाद हाईकमान फैसला लेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 लोगोंं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पैनल में मनोज रावत, कुंवर सजवाण व लक्ष्मण रावत के नाम भेजे गए हैं।

हालांकि दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की। बैठक में पैनल के लिए नाम तय हो गए थे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया है। शनिवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने की संभावना है। 27 अक्तूबर तक कांग्रेस प्रत्याशी को एलान कर सकती है।
विज्ञापन


Student Union Election: डीएवी में छात्रों का हंगामा, ऋषिकेश में इस हरकत के बाद पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस समन्वय कमेटी की बैठक कल

कांग्रेस में आपसी तालमेल बनाने के लिए गठित प्रदेश समन्वय कमेटी की बैठक शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में केदारनाथ उपचुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें