फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद का बड़ा दांव, घोषित किया पार्टी का CM कैंडीडेट

Fri, 11 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
काशी सिंह ऐरी - फोटो : fb
विज्ञापन
पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रांति दल के संयोजक काशी सिंह ऐरी आगामी विधानसभा चुनाव में दल का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। बृहस्पतिवार को 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने इसकी घोषणा की। ऐरी डीडीहाट, पुष्पेश त्रिपाठी द्वाराहाट और डॉ. नारायण सिंह जंतवाल भीमताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग से देवेंद्र चमोली, घनसाली से सीमन लाल आर्य, देवप्रयाग से राजू मौर्य, सहसपुर से शास्त्री पवन मलेठा, डोईवाला से सुभाष पुरोहित, श्रीनगर से धीरेंद्र बिष्ट, डीडीहाट से काशी सिंह ऐरी, पिथौरागढ़ से लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर, गंगोलीहाट से हरीश प्रसाद टम्टा, कपकोट से राम सिंह ऐठानी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, रानीखेत से प्रताप सिंह साही, अल्मोड़ा से कुंदन सिंह बिष्ट, चंपावत से त्रिलोक सिंह सोराड़ी, लालकुआं से दीपा भट्ट, भीमताल से डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल से श्याम नारायण मासाब, हल्द्वानी से भुवन चंद्र जोशी, कालाढूंगी से डॉ. सुरेश डालाकोटी, नानकमत्ता से रमेश राणा और सल्ट से राकेश बिष्ट प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

17 विधानसभा सीटों पर पहले घोषित हो चुके प्रत्याशी

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी (बीच में) - फोटो : AmarUjala
उन्होंने बताया कि 17 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें डोईवाला से प्रत्याशी बदला गया है। इस अवसर पर संचालन समिति के संयोजक बीडी रतूड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, जय सिंह राता, बहादुर सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

डोईवाला से बदला प्रत्याशी
दल ने डोईवाला विधानसभा सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी के स्थान पर नया प्रत्याशी उतारा है। केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले जिलाध्यक्ष डीके पाल को डोईवाला से प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन उन्होंने पूरे जिले में संगठन के लिए काम करने की ईच्छा जताई। लिहाजा सुभाष पुरोहित को वहां से प्रत्याशी बनाया गया। 

बागियों पर भी नजर
कई विधानसभा सीटों पर दल की नजर दूसरी पार्टियों के बागियों पर हैं। इसमें नरेंद्रनगर, थराली समेत कई अन्य सीटें शामिल हैं। नरेंद्रनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके ओमगोपाल रावत अब सुबोध उनियाल के भाजपा में शामिल होने से असहज हैं। ऐसे में दल उनसे बातचीत कर दोबारा शामिल करने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा थराली सीट पर भी पार्टी पूर्व में भाजपा विधायक रहे जीएल शाह से बातचीत कर रही है। साथ ही कई अन्य सीटों पर भी ऐसे ही प्रत्याशी तलाशे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें