फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ 2021: रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा चांद, बन रहे हैं विशेष योग, सुहागिनें किस दिन रखेंगी व्रत, जानें

Wed, 20 Oct 2021 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर

सार

ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और अरविंद शर्मा के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। मान्यताओं के अनुसार यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है।
विज्ञापन
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागिनों के पर्व करवाचौथ पर इस बार करवाचौथ पर विशेष योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। यह संयोग करवाचौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना रहा है, जो सुहागिनों के लिए विशेष लाभकारी है।

विज्ञापन


दुख नष्ट होंगे और दरिद्रता दूर होगी
ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और अरविंद शर्मा के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। मान्यताओं के अनुसार यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी है। इस योग से दुख नष्ट होंगे और दरिद्रता दूर होगी।


सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 24 अक्तूबर को रविवार के दिन सुबह 03:01 मिनट पर चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी और 25 अक्तूबर को प्रात: 05:43 मिनट तक रहेगी। यह व्रत 24 अक्तूबर को रविवार के दिन रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा। सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ और संकष्टी

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक चतुर्थी एक दिन पड़ती है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वहीं, करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, पार्वती और कार्तिकेय की पूजा करतीं हैं। संध्या काल में चांद देखने के बाद अर्घ्य देकर व्रती अपना व्रत तोड़ती हैं।

करवाचौथ को लेकर सजे बाजार 
बाजार करवाचौथ के लिए सजा गए हैं। कहीं साड़ी की दुकानों में रंगत है तो कहीं चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है। सड़कों पर भी करवाचौथ से जुड़े सामान की बिक्री हो रही है।
 
साड़ी दुकानदार संजय कुमार व सन्नी बताते हैं कि करवाचौथ पर रौनक तो बढ़ी है, लेकिन बाजार में कुछ मंदी है। करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी सबसे अधिक पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें