फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लहसुन-प्याज का खाना खिलाने पर कांवड़ियों ने की ढाबे में तोड़फोड़, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया

Wed, 17 Jul 2024 12:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कांवड़ यात्रियों के हंगामा करने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून-प्याज का खाना परोस दिया। इस बात को लेकर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़फोड़ कर दी और मेज को उलट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पर कुछ कांवड़ यात्री एक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनको बिना लहसून प्याज का खाना चाहिए। इसके बावजूद ढाबा स्वामी एवं उसके कारीगर ने कांवड़ यात्रियों को लहसून प्याज युक्त भोजन परोस दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर कांवड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ढाबे पर रखी कुर्सी मेज को पलट दिया और जमकर हंगामा किया।

धार्मिक भावनाओं को आहत किया
इसी बीच ढाबा स्वामी ने भी अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। कांवड़ यात्रियों ने बताया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ी से गिरा मलबा, पौड़ी हाईवे बाधित, सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर किए गए बंद...तस्वीरें
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ढाबा स्वामी गुलशेर निवासी ग्राम थिथौला, कारीगर राहुल, मुकेश रावत और अन्य कारीगरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कांवड़ यात्रियों को समझा बुझाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें