फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग... ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

Fri, 26 Jul 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा गया तो कांवड़ियों ने दरोगा पर ही हमला कर दिया। 
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।

विज्ञापन


भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यमुना नदी का रौद्र रूप...अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मध्यमहेश्वर में फंसे कांवड़ यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें